Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

सावन में शंभू — सपना सी.पी. साहू

 ​

नित्य संदेश

सावन में शंभू 

देखो-देखो शिव नगरी में,

श्री महाकाल दर्शन देते है।

सावन की रिमझिम बूंदों में,

वे दयालु भक्तों से मिलते हैं।।


​इंद्रधनुष ने तोरण बाँधे,

अंबर ने डमरू बजाया है।

मंद बयार मृदंग, झाँझ साधे,

मेघों ने चंवर झुलाया है।।


​बिजली कौंध आरती गाए,

क्षिप्रा माँ हर-हर करती बहे।

रजत पालकी में सोहे शंभू,

पंचभूत हर-हर महादेव कहे।।


​बूँद-बूँद में शिव का सुमिरन,

झरने सुनाएं आनंद मल्हार।

महाकाल की इस सवारी पर,

सावन बरसाए असीम दुलार।।


​अवंतिका की भीगी गलियाँ,

भक्त-नयनों से आनंदाश्रु बहे।

गूँजे महादेव का अनाहत नाद,

भक्त शिवोऽहम्-शिवोऽहम् कहें।।



​— सपना सी.पी. साहू

नित्य संदेश समाचार संपादक

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here