Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 30, 2026

पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम की भाभी किरण गौतम का निधन, शव यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम के बड़े भाई एवं सूचना विभाग के सेवानिवृत्त डायरेक्टर अवधेश गौतम की पत्नी किरण गौतम (56 वर्ष) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सूरजकुंड श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र कपिल गौतम ने दी।


शव यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक अमित अग्रवाल, एससी-एसटी आयोग के सदस्य हरेंद्र जाटव, पूर्व विधायक विनोद हरित, पूर्व मंत्री योगेश जाटव, सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुड्डू, बसपा नेता सलमान मुनकाद, पूर्व सांसद अवतार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ मुखिया गुर्जर, बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री रवि प्रकाश, हरविंदर, शकील प्रधान, सचिन यादव, सुमित उर्फ कोकी, विनोद राजन, डॉ. राहुल सिखेड़ा, चमन लाल, पत्रकार जयवीर त्यागी, अधिवक्ता रंजीत कुमार, हेम कुमार, अंकुर शर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here