Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

तजपुरा में 70 बीघा गन्ना जलने के मामले में सुरक्षा निदेशालय की टीम ने की जांच

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। बीते सप्ताह हाई टेंशन लाइन में फॉल्ट से किसानों की लगभग 70 बीघा गन्ना फसल  जलकर राख होने के मामले में मंगलवार को सुरक्षा निदेशालय की टीम ने ग्राम तजपुरा पहुंचकर जांच की।


बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व तजपुरा के जंगल में हाई टेंशन लाइन में फॉल्ट होने से आग लग गई थी, जिसमें कई किसानों की गन्ने की फसल जल गई थी। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले एसडीएम मवाना को ज्ञापन देकर जांच और जर्जर पोल-तार बदलने की मांग की थी। इसके बाद हस्तिनापुर बिजली घर के जेई सतवीर सिंह ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीओ मवाना रूपेश कुमार को भेजी थी।


रिपोर्ट के बाद मंगलवार दोपहर सुरक्षा निदेशालय की टीम गांव पहुंची। टीम ने जले हुए खेतों का मुआयना किया और पीड़ित किसानों से जानकारी ली। टीम प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि घटनास्थल का जायजा ले लिया गया है, रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। जांच के बाद पीड़ित किसानों में मुआवजे की आस जगी है। किसानों का कहना है कि फसल जलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, मुआवजा मिलने से जीवन यापन में मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here