Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

वृक्षाबंधन कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने बांधी पेड़ों को राखी

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। एनवायरमेंट क्लब द्वारा सर्किट हाउस में वृक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष लगातार छठी बार यह कार्यक्रम आयोजित शुरू हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे।


मंत्री डॉ. सोमेंद्र ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल, जंगल जमीन को बचाने के लिए युवा टीम पिछले 10 वर्षों से कार्य कर रही है, यह अति प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। सर्किट हाउस परिसर में डॉ. सोमेंद्र ने क्लब की टीम के साथ 5 पेड़ों को राखी बांधी और सभी को पेड़ों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई। 


इस अवसर पर क्लब संस्थापक सावन कन्नौजिया ने कहा कि प्रकृति के अभिन्न अंग ये वृक्ष हमें सदा प्राणवायु अमूल्य ऑक्सीजन, छाया, फल- फूल आदि प्रदान करते हैं तो हमें भी उनके प्रति धन्यवाद का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम में अभिषेक, तान्या, सितांशु, हर्षिता, अंशुमन, सचिन, दीपांशी, साहिल, यूसुफ, अनमोल, इशिका, कबीर, आरूष, मधुर, वंश, आदिल, पीयूष, माही, आर्यन, कार्तिक, दीपांशु आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here