Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

75-80 साल की दो बुजुर्ग महिलाओं के खिलाफ एफआईआर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस पर दो बुजुर्ग महिलाओं के खिलाफ अभियोग दर्ज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं की उम्र 75 और 80 वर्ष बताई जा रही है। बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि जिस मामले को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है, वह मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है।


पीड़ित बुजुर्ग महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपियों से सांठगांठ कर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। महिलाओं का कहना है कि वह अदालत के चक्कर काट रही हैं और इसके बावजूद पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। न्याय की गुहार लेकर दोनों बुजुर्ग महिलाएं महानगर अध्यक्ष, मेरठ व्यापार मंडल शैंकी वर्मा के कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए मदद की मांग की। इस मामले में शैंकी वर्मा ने कहा कि यदि मामला पहले से न्यायालय में है तो बुजुर्ग महिलाओं पर इस तरह मुकदमा दर्ज करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और बुजुर्ग महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं इस पूरे प्रकरण से स्थानीय लोगों में भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष देखने को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here