नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान हर्षोल्लास एवं पूर्ण देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एन.एस.एस. तथा एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के नेतृत्व एवं संरक्षण में महाविद्यालय प्रांगण से किया गया। इस अवसर पर देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए छात्राओं ने "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के जोशीले नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए पूरे उत्साह से भागीदारी की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की एन.सी.सी. कैडेट्स, रेंजर्स, एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं सहित समस्त छात्राओं, शिक्षिकाओं, कार्यालय स्टाफ एवं सहायक वर्ग ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संयोजन सुश्री सिद्धि गुप्ता (एन.सी.सी. ऑफिसर) एवं डॉ. पूजा राय (कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस.) द्वारा किया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महाविद्यालय की छात्रा का गायन में प्रतिभाग किया गया।
इसी क्रम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2026 के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा कुमारी भूमि ने गायन प्रस्तुति में प्रतिभागिता कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस कार्यक्रम में डॉ. निशा सिंह, डॉ. अल्पना, राकेश परिहार तथा समन्वयक प्रोफेसर ज्योत्स्ना का सहयोग सराहनीय रहा।
No comments:
Post a Comment