Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 29, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर डी.एम. पब्लिक स्कूल में याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डी.एम. पब्लिक स्कूल, परीक्षितगढ़ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके संघर्ष, अद्वितीय खेल प्रतिभा और देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


विद्यालय के खेल शिक्षकों ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी जादुई हॉकी से भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। भारत को तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले ध्यानचंद की खेल भावना, अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण आज भी देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्हीं के जन्मदिवस 29 अगस्त को पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुणों को भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल भावना का परिचय दिया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं भागेश्वरी चौधरी ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें देश के महान खिलाड़ियों के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here