Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 29, 2026

श्रम विभाग और जनहित फाउंडेशन की संयुक्त कार्रवाई, 6 किशोर बाल श्रम से मुक्त



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को श्रम विभाग और जनहित फाउंडेशन मेरठ की संयुक्त टीम ने हापुड़ रोड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।


उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे 6 किशोरों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। प्रतिष्ठान मालिकों को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में बच्चों से बाल श्रम न कराया जाए। संयुक्त टीम में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडे, रागिनी अग्रवाल और जनहित फाउंडेशन के समन्वयक अजय कुमार मौजूद रहे। अभियान के दौरान बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।


इन प्रतिष्ठानों से बच्चों को मुक्त कराया गया -

  1. मुल्लाजी स्पेशल तहरी वाले, नियर आरटीओ रोड, हापुड़ रोड, मेरठ।
  2. वेलकम ई-रिक्शा सर्विस सेंटर, नियर शंभू दास गेट, हापुड़ रोड, मेरठ।
  3. इंजोली गैस वेल्डिंग, करीमनगर पानी की टंकी के सामने, हापुड़ रोड, मेरठ।
  4. न्यू बॉम्बे ऑटो रिपेयर एंड पार्ट्स, जाकिर कॉलोनी, हापुड़ रोड, मेरठ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here