Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

रमेश हाउस होजरी का पंजीकरण निलंबित, नोटिस चस्पा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में एक प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर किए गए निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर प्रतिष्ठान का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और दुकान पर नोटिस चस्पा कर कारोबार बंद करा दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, गत 22 अगस्त को प्राप्त शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रमेश दोसा नंद (रमेश हाउस होजरी वाला) प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर विभाग ने इसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। दुकान के शटर पर चस्पा किए गए नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि "निर्देश में पाई गई कमियों के आधार पर पंजीकरण का निलम्बन किया गया है। सूचना पर प्रभावी कार्यवाही (अनुपालन) किए जाने तक खाद्य कारोबार का संचालन नहीं किया जाएगा।"


यह कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोन-15 विजय कुमार द्वारा की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर लगातार निरीक्षण अभियान जारी है और मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here