नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर और ऋषभ क्रिकेट में चल रहे स्कूल फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंडर 14 वर्ग में मैच हुए। इसमें हसनपुर वॉरियर और सरधना स्ट्राइकर की टीम ने मैच जीते।
खरखौदा पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 141 रन बनाए। इसमें दिपांशु ने 40, यश ने 38, शौर्य ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में श्रेष्ठ ने दो, अर्नण ने दो, शहज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरधना स्ट्राइकर की टीम ने 15.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से शाकिब ने 50 रन बनाए।
दूसरे मैच में माछरा सनपराइजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 152 रन बनाए। इसमें विवेक ने 40, ओम ने 37, शहज ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हिमांशु ने 4, जैद ने 4, अविरल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनपुर वॉरियर की टीम ने 16.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर 4 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से जैद ने 38, अभिजीत ने 37, उमंग ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, विवेक ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को अंडर 17 में लीग मैच खेले जाएंगे।
No comments:
Post a Comment