नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जवलन दीपक अग्रवाल व् छाया अग्रवाल ने किया। भजन संध्या की शुरुआत मानस द्वारा गणेश वंदना से हुई। छाया ने देना हो तो दीजिये जन्म जन्म का साथ गाया। मधु ने 'शिव कैलाशों के वासी' गाया। इस अवसर पर दीपक ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किये। विनीता ने राधे झूलन पधारों घिर आये बदरा गाया। सभी को मौन ध्यान कराया गया व् ध्यान की महत्ता बताई गई। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:
Post a Comment