नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य
में विकास भवन सभागार में दुग्धशाला विकास और पशुपालन विभाग का संयुक्त कार्यक्रम सीडीओ
नूपुर गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में किसानों, पशुपालकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नन्द
बाबा दुग्ध मिशन, विभागीय योजनाओं, आधुनिक डेयरी प्रबंधन, चारा प्रबंधन, पशु रोग
नियंत्रण और पशुओं के टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के
दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना 2026-27 के तहत ई-लॉटरी से चयनित
लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल द्वारा चयन पत्र व अनुमति पत्र
वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्यालय लखनऊ से दुग्ध आयुक्त धन लक्ष्मी के द्वारा
संबोधन किया गया। साथ ही जूम लिंक के माध्यम से दुग्ध विकास विभाग की 50 वर्ष की
विकास यात्रा, पशु रोग व टीकाकरण से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।

No comments:
Post a Comment