
• कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की राह मजबूत होती है।
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिए राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्र क्रमांक-2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला ने छात्राओं को रचनात्मक कौशल विकसित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधि चंदू राव शिंदे ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को हुनर के साथ रोजगार की संभावनाओं से जोड़ते हैं।
प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने कहा कि कौशल आधारित गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वामी विवेकानंद करियर योजना की प्रभारी डॉ. स्मिता चैतन्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला की संयोजक क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बबीता अग्रवाल थीं। उन्होंने छात्राओं को राखी निर्माण की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया तथा रचनात्मकता को स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. प्रगति जैन, डॉ. पुष्पा पठोते, डॉ. प्रियंका ढलवानी एवं डॉ. निशांत मिश्रा सहित समस्त प्राध्यापकगण की सहभागिता रही। कार्यशाला में 53 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला में छात्राओं द्वारा निर्मित राखियाँ देश की रक्षा में तैनात सैनिक जवानों के लिए 9 एमपी बटालियन के सूबेदार मेजर संतोष कुमार के माध्यम से प्रेषित की गईं। इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की।


No comments:
Post a Comment