Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

बढ़ती महंगाई के खिलाफ इंदौर कांग्रेस का प्रदर्शन, वानखेड़े बोले— "महंगाई से आम जनता बेहाल"

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर द्वारा जिले के 18 ब्लॉकों में बढ़ती महंगाई, E20 पेट्रोल और चीनी के बढ़ते दामों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। 

इस दौरान कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर चीनी और गन्ना लेकर प्रदर्शन करते नजर आए, तो कहीं गैस सिलेंडर के साथ विरोध जताया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि यह सरकार सिर्फ आम जनता को ठगने का काम कर रही है। आज चीनी जैसी मूलभूत खाद्य सामग्री इतनी महंगी हो गई है कि आम आदमी उसे खरीदने से पहले सौ बार सोच रहा है। यही सरकार पेट्रोल के दाम कम करने का दावा करती थी, लेकिन कीमतें उलटा बढ़ती जा रही हैं और गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जनता इस सरकार से बेहाल है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here