नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अभाविप द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया, नारेबाजी की , पुलिस द्वारा कलेक्टर गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया था अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोशित होकर बेरी गेट्स हटाकर और गेट खोलकर जबरदस्ती अंदर घुसे और कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग करने लगे किंतु कलेक्टर के ना होने से एसडीएम को ज्ञापन दिया ज्ञापन का वाचन किया
अभाविप की प्रमुख मांगे
महाविद्यालय के सभी प्रमुख स्थानों पर शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की जाए तथा वाटर कूलर /RO मशीनों को काल दुरुस्त किया जाए। कक्षाओं की मूलभूत बिजली एवं आवश्यकतानुसार विद्युत सुनिश्चित की जाए। बिजली व पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए तथा खराब उपकरण को बदला जाए।
पुस्तकालय की सुविधा महाविद्यालय की पुस्तके समाचार-पत्र एवं स्थापित करने पर विचार किया जाए तथा अनुपयोगी उपकरण की मरम्मत/प्रतिस्थापन किया जाए। खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए। 6. खेल सुविधाएँ विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मैदान की स्थित किया था
पर्यावरणयुक्त परिसर एवं स्वच्छता परिसर में नियमित सफाई कूड़ेदान एवं कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाए। स्वच्छ हरित वातावरण विकसित किया जाए।
परिसर को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण। विद्यार्थियों के बैठने के लिए पौधा बैंच, बैठने की जगह आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाए।
सुरक्षा व्यवस्था महाविद्यालय के प्रवेश एच निकास द्वार पर उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए तथा आवश्यकता वाले स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएँ। परिसरों में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर कानूनी कार्यवाही की जाए। कई महाविद्यालयों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त अथवा अनुपलब्ध होने के कारण असामाजिक तत्वों का प्रवेश सुलभ हो गया है, जिससे छात्र-छात्राओं की माइकिर/वाहन पार्किंग - विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थित एवं सुरक्षित साइकिल दोपहिया उपलब्ध कराई जाए तथा डिजिटल अध्ययन संसाधनों को शुद्ध किया जाए।
प्राथमिक उपचार सुविधा महाविद्यालय में प्राथमिक उपचार कक्षक-ए बाकी की जाए तथा आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रखी जाए। किसी हमें विद्यार्थी को उचित उपचार मिल पाए वह सुनिश्चित किया जाए।
विद्यार्थी सहायता केंद्र प्रवेश, छात्रवृत्ति, परीक्षा, प्रमाण-पत्र एवं अन्य क्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी विद्यार्थी सहायता केंद्र स्थापित किया जाए। और उस हेतु किसी कर्मचारी की जवाबदेह बनाया जाए।
कॉमन रूम की व्यवस्था-छात्राओं के लिए सुविधायुक्त कॉमन रूम उपलब्ध कराया जाए।
कैटीन सुविधा का प्रारंभ सभी शासकीय महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं रिवायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कैंटीन व्यवस्था अनिवार्य रूप से प्रारंभ की जाए।
विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल का पुनर्जीवन युवाओं को रोजगार एवं कौशल मार्गदर्शन प्रदान करने वाली विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल' अधिकतर स्थानों पर ठप्प है। इसे पूर्ण क्षमता के साथ पुनः सक्रिय किया जाए ताकि विद्यार्थियों को करियर और कौशल विकास संबंधी मार्गदर्शन मिल सके।
बस की सुविधा इंदौर के लगभग सभी महाविद्यालयों की बसों में क्षमता से अधिक छात्रों को जबरन भरा जाता है, जिस कारण कई छात्रों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। इसरो सुरक्षा का खतरा बढ़ रहा है और छात्राओं को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मत है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वाता और आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ मिलना भी उतना ही आवश्यक है।



No comments:
Post a Comment