Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

इंदौर में सड़क धंसने पर कांग्रेस का विरोध, 20 फीट गड्ढे का महापौर के नाम किया 'लोकार्पण'


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। शहर में लगातार विभिन्न स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाओं के बीच कांग्रेस ने इस मामले को लेकर नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस नेता पिंटू जोशी, वार्ड 62 के प्रत्याशी गौरव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी तथा निलेश गोसर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गड्ढे का प्रतीकात्मक 'लोकार्पण' महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नाम किया।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गड्ढे पर फूलों की माला चढ़ाई और ढोल-नगाड़ों के साथ विरोध दर्ज कराया।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण नई सड़कें भी कुछ समय में धंस रही हैं। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने नगर निगम से सड़क निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here