Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 29, 2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, कावड़ यात्रा को लेकर DM ने दिए कड़े निर्देश


नित्य संदेश 
मेरठ।  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात को सुगम बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोडवेज, चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग, आबकारी विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कावड़ यात्रा को लेकर DM के निर्देश -
जिलाधिकारी ने आगामी कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए -
1. कावड़ मार्गों पर बने अवैध कट्स को तत्काल बंद कराया जाए। 
2. जनपद की समस्त सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। 
3. कावड़ मार्गों पर किसी भी स्थान पर जलभराव न होने दिया जाए। 
4. सभी कावड़ मार्गों पर पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 
5. सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने मार्गों पर साइनेज बोर्ड / सूचना बोर्ड लगाए जाएं। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here