सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। शहर के विभिन्न मुस्लिम इलाकों की बदहाली से क्षुब्ध नायब शहर काजी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सांसद अरुण गोविल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों का आरोप था कि समर गार्डन, लक्खीपुरा और तारापुरी सहित लिसाड़ीगेट इलाके के
विभिन्न क्षेत्रों में जन समस्याओं की भरमार है। नायब शहर काजी के अनुसार, इन इलाकों में
सड़कें टूटी पड़ी हैं तथा नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। मांग की गई कि इन इलाकों
के विकास के लिए एक बड़ा बजट तय किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने करम अली क्षेत्र में
पानी की समस्या के समाधान की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन, भाजपा नेता काजी शादाब, चौधरी जुल्फिकार भुट्टो, हाजी फैसल और वसीम अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment