सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। कैंट बोर्ड की लापरवाही अब आम नागरिकों पर भारी पड़ने लगी है। फैज़ ए आम कॉलेज के सामने बना अवैध ढलाव घर अब लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। कैंट बोर्ड के अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों की परेशानियों का सबक बनी हुई है। इस ढलाव घर के कारण महीग्रान, तिवारी क्वार्टर और नादिर अली बिल्डिंग के अंतर्गत निवास करने वाली हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है।
इस समय बरसात का मौसम है, जिसके चलते इस क्षेत्र में इस
अवैध ढलाव घर के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ढलाव घर के
सामने ही फैज ए आम कॉलेज के सैकड़ों छात्रों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा
है। नादिर अली बिल्डिंग निवासी एवं
कांग्रेस नेता शहजाद यूसुफ ने वीर अब्दुल हमीद पार्क की बदहाली और फैज ए आम कॉलेज
के सामने बने ढलाव घर के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने चेतावनी
दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उक्त दोनों समस्याओं का समाधान न हुआ तो वह क्षेत्रीय
लोगों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

No comments:
Post a Comment