Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

गैंगस्टर का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा, तीन पहले जा चुके जेल


गुलाम नबी 
नित्य संदेश, किठौर। अवैध शराब और अपराधिक कार्ड कारित कर धन इकठ्ठा करने वाले आठ लोगों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्यवाही कर चुकी है। जिसमें तीन लोगों को पहले जेल भेजा गया है, शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, चेंकिंग के दौरान किठौर पुलिस ने अरुण पुत्र जयपाल निवासी गोविन्दपुर को नित्यानंदपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर मामले में वांछित चल रहा था जिसकी पुलिस को तलाश थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here