Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं और संविधान की जीत – संदीप तितौरिया

नित्य संदेश ब्यूरो 

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के युवाओं, छात्रों तथा संविधान में निहित जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है।

उन्होंने कहा कि जब देश का युवा अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता है, तो सरकार को अंततः जनता की भावनाओं का सम्मान करना पड़ता है। यह घटनाक्रम लोकतंत्र में जनता की शक्ति और संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है।

संदीप तितौरिया ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि विद्यार्थियों का विश्वास कायम रहे।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में सामने आई कमियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो तथा ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे भविष्य में छात्रों और युवाओं के हितों के साथ कोई खिलवाड़ न हो।

अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन इंडिया हमेशा किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here