Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

नशीले पदार्थ गांझा और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

गुलाम नबी 
नित्य संदेश, किठौर। किठौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार दो लोगों को हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से डेढ़ किलो से अधिक गांझा और एक तमंचा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान दो बाइक पर दो लोगों को पुलिस ने रोकना चाहा परंतु दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान एक बाइक पर सवार आबिद पुत्र जमील निवासी मोती कालोनी हापुड़ से बाइक के पैट्रोल टैंक पर रखे थैले को खोला गया तो उसमें नशीला पदार्थ गांझा मिला जिसका वजन 1 किलो 600 ग्राम बताया। वही दूसरी बाइक पर सवार मानु उर्फ मोमिन पुत्र रमजान निवासी कायस्थ बडढा से एक तमंचा 315 बोर और एक जीवित कारतूस बरामद किया गया। 

इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी मोमिन पर किठौर,परीक्षितगढ़, लिसाड़ीगेट थाने में 15 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जबकि आबिद के खिलाफ अलग अलग थानों में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जैल भेजा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here