Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद मामले में कोर्ट से स्टे मिलने पर मौलाना डॉ. अब्दुल मलिक मुगीसी ने दी मुबारकबाद, वकीलों और सहयोगियों का जताया आभार



इकराम चौधरी

नित्य संदेश, सहारनपुर। सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद मामले में माननीय सिविल कोर्ट से स्टे मिलने पर प्रबंधक जामिया गुलज़ारे हुसैनिया, अजराड़ा (मेरठ) व राष्ट्रीय संयोजक ऑल इंडिया मिल्ली यूथ ऑर्गेनाइजेशन, मिल्ली काउंसिल मौलाना डॉ. अब्दुल मलिक मुगीसी ने मस्जिद कमेटी, सभी जिम्मेदार साथियों, सम्मानित वकीलों और इस मामले में कानूनी तरीके से लगातार मेहनत और कोशिश करने वाले सभी लोगों को दिली मुबारकबाद दी है।

मौलाना डॉ. अब्दुल मलिक मुगीसी ने अपने बयान में कहा कि अदालत का यह फैसला संतोषजनक है और हमें उम्मीद है कि आगे भी यह मामला संविधान और कानून के अनुसार आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में भावनाओं के बजाय धैर्य, समझदारी, कानूनी रास्ता और न्यायपालिका पर भरोसा रखना ही सबसे सही तरीका है। उन्होंने इस अवसर पर सभी सम्मानित वकीलों का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरी मेहनत, जिम्मेदारी और कानूनी समझ के साथ इस मामले की पैरवी की। साथ ही उन सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार लगातार प्रयास किए, दौड़-धूप की, जिम्मेदार लोगों से संपर्क बनाए रखा और कानूनी तथा शांतिपूर्ण तरीके से मस्जिद के पक्ष में अपनी आवाज़ उठाई। मौलाना डॉ. अब्दुल मलिक मुगीसी ने ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल की ओर से भी मस्जिद कमेटी, सभी जिम्मेदार साथियों, वकीलों और सहयोग करने वाले सभी लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आगे की पूरी कार्यवाही भी संविधान, कानून और न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार होगी तथा सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए न्याय मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here