Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 11, 2026

अंतिम साँस तक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है 'आप': सुरेन्द्र चौधरी


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ थिरोट गांव में दलित छात्रा ललिता गौतम की नृशंस हत्या के मामले में शनिवार को भारी पुलिसिया अवरोध और पदाधिकारियों की नज़रबंदी के बावजूद आम आदमी पार्टी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के बीच पहुँचा।


प्रदेश सह-प्रभारी व विधायक सुरेन्द्र चौधरीप्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका और मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पहुँचे इस दल ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि मेरठ की इस बेटी के साथ जो क्रूरता हुईउसने पूरे देश को झकझोर दिया हैलेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित परिवार की आवाज़ उठाने वालों को रोकने में अपनी पूरी शक्ति लगा रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार के इस पुलिसिया अत्याचार का पुरजोर विरोध करती है।


बतादे कि सुबह से ही प्रशासन 'आपप्रतिनिधिमंडल को थिरोट गाँव जाने से रोकने के लिए रास्ते पर खड़ा था। पुलिस ने प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाकामेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरीप्रदेश उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंहजिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हबीब अंसारीजिला महासचिव हेम कुमारदक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरीकैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादवजिला सचिव तारिकत पंवारजिला सचिव वैभव मलिक और किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष फुरकान त्यागी को उनके आवासों पर नज़रबंद कर दिया। इस मौके पर दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here