मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें मीत ने 38, प्रत्यक्ष ने 36, वंश ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रिंस ने तीन, याहया ने 2, अली ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 19.5 ओवर में 155 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से अली ने 40, श्रेयांश ने 38, ऋषभ ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत ने 4, प्रत्यक्ष ने दो, वंश ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मीत को चुना गया।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने मैच के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि रविवार को सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्ग में मैच होगा। इसके बाद जल्द ही 15वे विवेक पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सब जूनियर और जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें क्रिकेट उपकरण भी भेंट किए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment