नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने की योजना बना रहे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को समाजवादी अधिवक्ता सभा के सदस्यों द्वारा बिना अनुमति माननीय मुख्यमंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास किया गया था। रात्रि में थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त संगठन के सदस्य पुनः मुख्यमंत्री का पोस्टर एवं पुतला जलाने की योजना बना रहे हैं। उक्त कृत्य से जनाक्रोश उत्पन्न होने, शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका थी। उक्त सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पतेः-
1. सतीश राणा पुत्र स्व0 सच्चेराम निवासी एन/91, गंगानगर, थाना गंगानगर, जनपद मेरठ, उम्र करीब 48 वर्ष। 2. शहजादा मोहम्मद जुफर पुत्र शहजादा मोहम्मद अहमद निवासी श्यामनगर, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ, उम्र करीब 30 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थानाध्यक्ष अरुण भाटी, उ0नि0 विशाल चौधरी, उ0नि0 मोहित सक्सेना, उ0नि0 अनिरुद्ध तिवारी एवं का0 2443 विपिन कुमार थाना सिविल लाइन, मेरठ।
No comments:
Post a Comment