गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। किठौर क्षेत्र के गैंग लीडर अजय उर्फ जगन पुत्र बृजपाल निवासी चिरोड़ी थाना दौराला था उसके गैंग के आठ साथियों द्वारा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गिरोह बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होकर अवैध अपमिश्रित शराब बनाना और उसे तस्करी करने का मामला प्रकाश में आया।
इस मामले में किठौर में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मुकदमे में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गौतम पुत्र जयपाल, मदन उर्फ गोंदु पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण दौराला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया अन्य फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment