Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 26, 2026

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ विकास भवन में विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद एवं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आगरा में चल रहे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समानांतर जिले में विकास भवन में आयोजित कराया गया।


कार्यक्रम का आयोजन चीफ़ डेवलपमेंट ऑफिसर नूपुर गोयल एवं जिला नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा, प्रोफेसर डॉ. अंजू सिंह (प्राचार्य शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम) के निर्देशन में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग को सर्वप्रथम उपस्थित सभी गणमान्यों एवं शिक्षकों ने देखा। तत्पश्चात विधायक गुलाम मोहम्मद, जिलाधिकारी का सीडीओ नूपुर गोयल द्वारा शॉल एवं एक पौधा देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा हेल्थ कार्ड वितरित करके इस योजना का शुभारंभ जिला स्तर पर किया गया।


यह योजना शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष पाठक एवं रिपोर्ट लेखन डॉ. गौरी के द्वारा किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अजय कुमार, डॉ. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. कुमकुम, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. राधा रानी, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. मनीषा भूषण आदि आयोजन समिति का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here