Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व' को भव्य बनाने की तैयारी तेज, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं



नित्य संदेश ब्यूरो


 

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय एवं भारत विकास परिषदहस्तिनापुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में 21 अक्टूबर 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस की स्मृति में "अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व" का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महापर्व के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


महापर्व के प्रथम चरण में विद्यालय एवं महाविद्यालय अपने-अपने संस्थानों में निबंध लेखनपेंटिंगप्रश्नोत्तरी तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे। इन प्रतियोगिताओं के प्रथमद्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों की सूची 15 सितंबर 2026 तक आयोजकों को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद 10 अक्टूबर 2026 को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में प्रतियोगिताओं का अंतिम चरण आयोजित किया जाएगाजिसमें चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतिम विजेताओं का चयन किया जाएगा। महापर्व के मुख्य आयोजन के अंतर्गत 21 अक्टूबर 2026 को मेरठ शहर में भव्य झांकी रैली निकाली जाएगीजो झांकी प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण होगी। इसके पश्चात 24 अक्टूबर 2026 को सुभारती विश्वविद्यालय स्थित मांगल्या कन्वेंशन सेंटर एवं ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की विस्तृत रूपरेखा एवं सुझावों पर विचार-विमर्श के लिए 30 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे द मार्स रिसॉर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें मेरठ के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य भाग लेंगें ।  बैठक के उपरांत सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए भोज का भी आयोजन रहेगा।


सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व केवल एक आयोजन नहींबल्कि राष्ट्रभक्तिसांस्कृतिक चेतना और युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन का एक सशक्त अभियान है। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से यह महापर्व राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। वहीं दूसरी ओर सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागीसेना मेडल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि देश के युवाओं में अनुशासनराष्ट्र प्रेमकर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की भावना विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह महापर्व युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।


इस आयोजन के लिए सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्णभारत विकास परिषदहस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सरल मधुर तथा सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागीसेना मेडल (सेवानिवृत्त) ने शिक्षण संस्थानोंशिक्षकों एवं विद्यार्थियों से महापर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने और इसे राष्ट्रीय एकतादेशभक्ति तथा सांस्कृतिक गौरव का जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here