Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 22, 2026

मदन मोहन विद्या मंदिर के बच्चों ने सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में बिखेरा प्रतिभा का रंग


नरेश कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को मदन मोहन विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित इस विद्यालय के 26 नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को इस गरिमामय समारोह में प्रस्तुति का गौरव प्राप्त हुआ, जो विद्यालय के लिए गर्व और सम्मान का विषय रहा। समारोह में बच्चों ने कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष अभिनय गीत और देशभक्ति पर आधारित लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सजीव अभिव्यक्ति, आकर्षक वेशभूषा और अनुशासित प्रदर्शन से बच्चों ने राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और एकता का प्रभावी संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिष्ठा भाटी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित आयोजनों में सहभागिता से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का श्रेष्ठ मंच मिलता है।

कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक प्रीति शर्मा, आशा मिश्रा और अजय खोकरान भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here