Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 22, 2026

जल संरक्षण पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आज जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के संरक्षण एवं कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में जल संरक्षण समिति द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत समाजशास्त्र विभाग द्वारा जल संरक्षण शपथ ग्रहण के साथ हुई। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. लता कुमार ने छात्राओं को जल संरक्षित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी को जल संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए, जल को बर्बाद होने से बचाने का संकल्प लेना चाहिए और अपने घर व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
जल संरक्षण के साथ ही समाजशास्त्र विभाग द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। विभाग की छात्राओं को पौधे वितरित किए गए और उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में विभागीय प्राध्यापक प्रो. गीता चौधरी और डॉ. मनीषा भूषण का विशेष सहयोग रहा।

इसी क्रम में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा जल संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कैडेट भूमिका ने प्रथम और कैडेट प्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैडेट्स ने जल संरक्षण का आह्वान करते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here