नित्य संदेश ब्यूरो
अलीगढ़। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय जन कल्याण समिति के कार्यों से प्रभावित होकर शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सादिक़ हुसैन दलीम वालों ने आज समिति की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से समिति की सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सादिक़ हुसैन दलीम वालों ने कहा कि जन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित के इन कार्यों में वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान देंगे।
जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुँचाना है और अधिक से अधिक समाजसेवियों को संगठन से जोड़कर जनहित के कार्यों को गति देना है। उन्होंने सादिक़ हुसैन दलीम वालों का समिति परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल सहयोग की कामना की।
No comments:
Post a Comment