Breaking

Your Ads Here

Friday, July 24, 2026

डॉ. लाल पैथ लैब द्वारा पांच दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। नगर में डॉ. लाल पैथ लैब के द्वारा पांच दिवसीय निशुल्क परामर्श एवं किफायती जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

आयोजकों ने बताया कि आज के दौर में लोगों में नई-नई बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जो जीवन के लिए घातक साबित हो रही हैं। इसी को देखते हुए डॉ. लाल पैथ लैब समय-समय पर नगर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इस शिविर में लोगों को किफायती दरों पर सभी प्रकार की जांचें उपलब्ध कराई गईं और सही उपचार के प्रति जागरूक किया गया, जिससे आम लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विक्की खजूरी, दीपांशु गौतम, अभिषेक, प्रियांशु आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here