Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 22, 2026

मुरादाबाद में एमडी का सख्त संदेश - कांवड़ यात्रा में बिजली कट नहीं, सुरक्षा में चूक नहीं

नित्य संदेश ब्यूरो 
मुरादाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने आज मुरादाबाद पहुंचकर दिल्ली रोड कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और वाणिज्यिक एवं तकनीकी कार्यों की गहन समीक्षा की।

प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में मुरादाबाद स्थित मुख्य अभियंता (वि०) कार्यालय के सभागार में मुरादाबाद नगरीय क्षेत्र की वर्टिकल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:
• राजस्व और हानियां: राजस्व प्राप्ति लक्ष्य, एटी एंड सी हानियों में कमी और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने पर जोर। • बिलिंग सुधार: बिलिंग की गुणवत्ता में सुधार, स्मार्ट मीटर बिलिंग, आईडीएफ-आरडीएफ बिलिंग और उपभोक्ताओं के बिल संशोधन के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश। 
• उपभोक्ता सेवाएं: झट-पट पोर्टल, निवेश मित्र पोर्टल और बिजनेस प्लान 2026-27 की प्रगति की समीक्षा, उपभोक्ता सेवा में पारदर्शिता लाने के निर्देश। 
• कांवड़ यात्रा: कांवड़ यात्रा और आंधी-बारिश के दृष्टिगत निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। विद्युत सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। 
प्रबंध निदेशक ने वितरण परिवर्तकों की क्षमतावृद्धि के कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने, स्मार्ट सिटी के अनुरूप स्मार्ट ग्रिड को बढ़ावा देने और विद्युत सुरक्षा की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

स्काडा सेंटर और सबस्टेशन का निरीक्षण
बैठक के बाद प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने मुरादाबाद स्काडा सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया और सभी लंबित कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने 33 केवी पीली कोठी कंपनी बाग उपकेंद्र का भी निरीक्षण कर सतत विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य अभियंता मुरादाबाद क्षेत्र शशांक कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार दुबे, प्रशांत कुमार, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह, अधिशासी अभियंता विकास दीप, योगेश कुमार, नेहा चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here