Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 4, 2026

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

सपना सी.पी. साहू 

नित्य संदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसकी जांच ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने शुरू कर दी है। 'द ऑस्ट्रेलिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होने वाले ‘Melbourne Meets Modi’ कार्यक्रम के एक प्रचार पोस्ट पर 'अबू मुस्तफा' नाम के अकाउंट से धमकी भरा कमेंट किया गया था, जिसमें स्टेडियम की छत बंद न रखने पर अंजाम भुगतने की बात कही गई थी। जांच एजेंसियों ने इस संदिग्ध अकाउंट के आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान या गिरफ्तारी नहीं हुई है।


​इस सुरक्षा खतरे के बीच प्रधानमंत्री मोदी का 8 से 10 जुलाई का यह दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेगा। अपनी इस यात्रा के दौरान वे मेलबर्न के भव्य सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक और लीडर समिट में भी हिस्सा लेंगे। इस धमकी भरे इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस, स्थानीय राज्य पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयां संयुक्त रूप से मोर्चा संभालेंगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here