Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 23, 2026

पंचवटी में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भजन संध्या का आयोजन, प्रेम और सेवा का दिया संदेश


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन, पंचवटी कॉलोनी में आज आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कविता मित्तल और आभा गोविल द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। भजन संध्या में विनीता द्वारा प्रस्तुत "जय शिव ओंकारा सद्गुरु ओंकारा" भजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधु मिश्रा ने "गुरु की महिमा कोई न जाने" गाकर गुरु वंदना की। मानस ने "ये चमक ये धमक, गुलशन में महक, सब कुछ सरकार तुम्हीं से है" भजन की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी उपस्थित जनों को मौन ध्यान भी कराया गया और राधे-राधे गोविन्द नाम का संकीर्तन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सहायक श्रमायुक्त एवं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "प्रेम और सेवा में सेवा सर्वोपरि है। सेवा करने में श्रम लगता है और मन को समझाना पड़ता है। जो भी सेवा कर पा रहा है, उसके ऊपर प्रभु की बहुत भारी कृपा है।" कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here