Breaking

Your Ads Here

Friday, July 10, 2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

• पेड़ लगाइए, जीवन बचाइए, प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी का आह्वान

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।


मेजर डॉ. संजय सोहनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मैं प्रत्येक नागरिक से आह्वान करता हूँ कि वे अपने-अपने स्तर पर कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे जीवित रखें—यही असली राष्ट्रीय सेवा है।”

इस अवसर पर क्षेत्र क्रमांक दो के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि चंदू शिंदे एवं कर्नल अभिषेक त्रिपाठी ने भी सहभागिता कर वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य, समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया।


इको क्लब प्रभारी डॉ. बबीता अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे का संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here