Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 9, 2026

कैंट विधायक ने नगर आयुक्त के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने देर रात नगर आयुक्त के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बेगमपुल को आने वाला आबू नाला 2 की कराई सफाई।

लगातार हो रही वर्षा के कारण मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने देर रात नगर आयुक्त के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी में बाधा बन रहे आबू नाले की तत्काल सफाई कराई गई, जिससे पानी का स्तर कम हुआ और जल निकासी में सुधार आया। विधायक श्री अमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाकर जलभराव की समस्या के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की सुविधा के लिए विधायक श्री अमित अग्रवाल और प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी इसी प्रकार त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here