नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30 वाँ स्थापना दिवस मोहल्ला खैरात अली स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इजहार किया तथा गरीब बस्तियों में जाकर लोगों को फल वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में राजद देश की एक मजबूत राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने हमेशा अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और गरीब वर्ग के लोगों के अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में राजद धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में राजद कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजद की स्थापना सामाजिक न्याय के उद्देश्य से की गई थी और पार्टी आज भी उसी विचारधारा पर कार्य कर रही है।
यूसुफ कुरैशी ने यह भी आरोप लगाया कि ईडी एवं सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाकर विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर किया गया है। उन्होंने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि आज समाज का हर वर्ग आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है तथा रोजगार के अभाव में मजदूरों का पलायन बढ़ रहा है। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने मलीन बस्ती मुन्नालाल, तिहाई, राजो वाला बाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जाटव, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवेद आलम, मोहम्मद, आदिल शाह, पूर्व सभासद इरशाद, शादाब बाटा, नौशाद कुरैशी, नदीम कुरैशी, शहजाद फरीदी, हाफिज बाबर, यासीन अंसारी, मुखिया कासिम, इकबाल बुलाकी, हस्सान, मौ0 शुभान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment