Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

युवा शक्ति के आगे झुकी अहंकारी सरकार, 12 साल बाद किसी मंत्री का इस्तीफा, देश के करोड़ों युवाओं की ऐतिहासिक जीत: अंकुश चौधरी

नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता एवं मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने देश के करोड़ों युवाओं को उनके सफल आंदोलन और दृढ़ इच्छा शक्ति के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यापक प्रदर्शन और एकजुटता ने मोदी सरकार के अहंकार को तोड़ते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए अधिकारियों की बर्खास्तगी के रूप में एक बड़ी जीत हासिल की है। अंकुश चौधरी के अनुसार, यह जीत साबित करती है कि जब देश का युवा जागता है, तो सोई हुई सरकारों को कुंभकरण की नींद त्याग कर जनता की मांग माननी ही पड़ती है।


12 वर्षों में पहली बार किसी मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

अंकुश चौधरी ने इस इस्तीफे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, ह्लयह इस देश के करोड़ों युवाओं की जीत है। पिछले 12 वर्षों में यह पहली बार है जब किसी मंत्री ने जन-दबाव में आकर इस्तीफा दिया है। लंबे समय से युवा जवाबदेही की मांग कर रहे थे और अंततः युवाओं की शक्ति ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।ह्व उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल के इतिहास में यह दूसरी बार है जब अहंकार की हार हुई है—पहले किसानों के सामने और अब नौजवानों के सामने।


21 छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ का मुआवजा और मुकदमों की वापसी की मांग

अंकुश चौधरी ने आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा कि संघर्ष अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा, ह्लप्रदर्शनकारियों ने यह बिल्कुल साफ कर दिया था कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अनिवार्य है। इसके साथ ही हमारी यह भी मांग है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 21 छात्रों के परिवारों को सरकार 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दे। साथ ही, विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले किसी भी छात्र या युवा के खिलाफ कोई एफआईआर (ऋकफ) या कानूनी मामला दर्ज नहीं किया जाना चाहिए। इन मांगों पर चर्चा चल रही थी और सरकार को इन्हें तुरंत पूरा करना चाहिए।ह्व


जंतर-मंतर से उठी आवाज ने देश भर के युवाओं को किया एकजुट

अंकुश चौधरी ने कहा कि पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और पूरे देश में उसके समर्थन में उतरी युवा शक्ति ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके द्वारा किए गए अनशन और संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं की स्पष्ट मांग से कम पर कोई भी समझौता उन्हें स्वीकार नहीं था।


पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुई यह लड़ाई अब रोजगार की गारंटी तक जाएगी

युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अंकुश चौधरी ने अपील की कि वे अपनी इस अपार ऊर्जा और शक्ति को सकारात्मक दिशा में लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे से शुरू हुआ यह संघर्ष अब रोजगार की मांग तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकार उनके प्रति जवाबदेह और जिम्मेदार बने ताकि हर हाथ को काम और हर युवा को रोजगार मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here