Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

कांवड़ यात्रा-2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: रवीश गुप्ता

 

एमडी ने किया कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठमहापावन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) लगातार डिस्कॉम के विभिन्न जनपदों का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में प्रबन्ध निदेशक जनपद बुलन्दशहर पहुंचे।


यहाँ उन्होंने 33/11 केवी उपकेन्द्र डीएम रोड एवं नीमखेड़ा के अंतर्गत पड़ने वाले कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत पोलों पर पॉलीथीन लगवाने, ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग, लाइनों के नीचे गार्डिंग सहित अन्य कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति परखी। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर ओवरहेड लाइनों को मानक ऊंचाई पर रखा जाए। जीर्ण-शीर्ण लाइनों को तत्काल बदला जाए। प्लिंथ पर रखे ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग अनिवार्य रूप से की जाए। प्रबन्ध निदेशक ने जनपद के प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर महाराज मंदिर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण कर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था देखी।


सहायक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद प्रबन्ध निदेशक ने शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर वाणिज्यिक, तकनीकी और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राजस्व वसूली, लाइन लॉस में कमी और उपभोक्ता सेवाओं पर भी चर्चा हुई। प्रबन्ध निदेशक ने कहा, "श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन और तकनीकी दल 24 घंटे तैनात रहें।"


लोकल फॉल्ट को तत्काल ठीक किया जाए

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर यदि अस्थाई विद्युत संयोजन की मांग आती है तो उसे अविलम्ब प्रदान किया जाए, रात्रि में आपूर्ति बाधित न हो और लोकल फॉल्ट को तत्काल ठीक किया जाए। इस दौरान मुख्य अभियंता (वि.) बुलन्दशहर क्षेत्र संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता हर्षित श्रीवास्तव, महेश कुमार अहिरवार, शिशिर कुमार चाही, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह सहित सभी अधिशासी अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here