Breaking

Your Ads Here

Friday, July 17, 2026

चौधरी चरण सिंह विवि के इतिहास विभाग में मनाया गया संस्थापक का 117वां जन्म दिवस

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी प्रख्यात शिक्षाविद् महान समाजसेवी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय कैलाश प्रकाश की 117 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर प्रोफेसर व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने कैलाश प्रकाश जी को एक ऐसा दीप पुंज बताया जो स्वयं जलकर दूसरों के लिए प्रकाश फैलाता है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय सचमुच कैलाश प्रकाश जी को जाता है, उनकी जन्म जयंती के अवसर पर हम सभी उनको शत-शत नमन करते हैं।आराधना ने कैलाश प्रकाश जी के त्याग पूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें हम सभी का प्रेरणा स्रोत बताया। प्रो ए वी कौर ने कहा कि ऐसे महापुरुषों से हम सभी को सीखने को मिलता है। प्रो विघ्नेश कुमार ने उन्हें एक महान त्यागमूर्ति एवं अपना सब कुछ समाज के लिए न्योछावर कर देने वाले महान व्यक्तित्व के रूप में याद किया जिन्होंने न केवल मेरठ बल्कि इस संपूर्ण क्षेत्र को शैक्षिक,सामाजिक और खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दी। 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का मेरठ में स्थापना के लिए वास्तविक रूप में अगर कोई जिम्मेदार है तो वह एक ही नाम है स्वर्गीय कैलाश प्रकाश।हिंदुस्तान समाचार पत्र के पूर्व स्थानीय संपादक वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व मदनपाल शर्मा और कृष्ण पाल सिंह को कैलाश प्रकाश जैन संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा को भी कृष्ण पाल सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।डा कुलदीप कुमार त्यागी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर डा योगेश कुमार,डा मनीषा त्यागी कैलाश प्रकाश जन सेवा संस्थान मेरठ एवं हीरा टाइम्स के सुभाष चंद्र, जितेंद्र गुप्ता, पवन अग्रवाल, नीरज गर्ग, अमित मांगलिक,ललित मोहन,राजेश यादव, मदनपाल शर्मा, कृष्णपाल सिंह लक्ष्मी प्रकाश लोकेश शर्मा विकास धर्मेंद्र दीपक अभिषेक हिमांशु सहित अनेक छात्र-छात्रा विशेष सबसे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here