Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 14, 2026

चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 10 पुलिसकर्मियों सहित 32 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को किया सम्मानित

नवीन मौर्य 

नित्य संदेश, इंदौर। पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।      साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त  14.07.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 32 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुरस्कृत पुलिसकर्मी

निरीक्षक नीरज बिरथरे, प्र.आर 154 मनोज चौधरी, प्रआर 1479 गोविंद मीना, आऱ 1867 अजय चौबे, आर 2456 लोकेंद्र मिलन, आर 2094 राहुल प्रधान (थाना मल्हारगंज), प्रआर 3393 तन्मय सिंह तोमर, प्रआर 1188 अभिषेक सिंह (थाना द्वारकापुरी), प्रआर 676 धर्मेंद्र पाठक, आर 3383 धर्मेंद्र सिंह सोनगरा थाना छत्रीपुरा  -  थाना मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चैन, चाकू व मोटरसाईकिल जप्त करने मे  सराहनीय कार्यवाही करने पर।


प्रआर 3144 रविंद्र रघुवंशी, आर 2041 जगदीश दांगी, आर 1469 कुलदीप, आर 1574 आनंद जाट थाना कनाडिया - मोबाइल छीनकर भागने वाले 02 आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।


प्रआर 3326 देवेंद्र यादव, आर 3386 विश्वरतन परिहार थाना हीरानगर - अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व अवैध चाकू सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान  दिया। निरीक्षक उमेश यादव थाना रावजी बाजार - थाना रावजी बाजार पर डिजिटल साक्ष्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने एसआईडी को लिंक कराने मे सराहनीय कार्य पर।


सउनि निर्मल कुमार पाटिल थाना चदंन नगर - सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री राहत योजना की प्री अप्रुव्ड आईडी जनरेट करने मे सराहनीय भूमिका पर।

आर 1905 अभिषेक राठौर थाना भवंरकुआ - सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री राहत योजना की प्री अप्रुव्ड आईडी जनरेट करने मे सराहनीय भूमिका पर।


उनि अक्षय खडिया, प्रआर 207 नीरज सिंह, प्रआर 3090 संदीप सिंह थाना अपराध शाखा - 36 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका पर।


शहर के प्रमुख चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन और यातायात संबंधी विभिन्न कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सउनि मजबूत सिंह भदौरिया, सउनि राजाराम जाट, सउनि महेश चौधरी, म.आर 4342 वन्दना, म.आर 4598 काजल पटेल, आऱ 3917 हरिकृष्ण, मआर 4530 क्षमा, आर 141 संदीप, आऱ 571 बिरेश, म.आर 4444 शारदा मुजाल्दे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here