Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 11, 2026

नगर निगम के टैंकर ने कई वाहनों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग...घायल, भीड़ ने टैंकर में की तोड़फोड़

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर के पटेल ब्रिज पर दोपहर नगर निगम का पानी का टैंकर बेकाबू हो गया। टैंकर को अपनी ओर आता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनियंत्रित टैंकर ने कई कारों और बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।

हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर आगे बढ़ते हुए वाहनों को टक्कर मारता चला गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से नाराज लोगों ने टैंकर में तोड़फोड़ कर दी।

चालक ने फुटपाथ पर चढ़ाकर रोका टैंक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने स्थिति को भांपते हुए टैंकर को फुटपाथ की ओर मोड़ दिया। इससे वाहन रुक गया और बड़ा हादसा टल गया। लोगों का कहना है कि यदि टैंकर आगे बढ़ता रहता तो कई और वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे।

3-4 कारें और 2 बाइक क्षतिग्रस्त हादसे में तीन से चार कारें और दो बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। टैंकर में सवार एक व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है। हालांकि किसी गंभीर जनहानि नहीं हुई।

हादसे के बाद चालक फरार 

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। लोगों का आरोप था कि खराब हालत वाले वाहन को सड़क पर उतारा गया था।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here