Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

सूरजकुंड रामलीला का मंचन 7 से 21 अक्टूबर तक, शोभायात्रा नहीं निकलेगी


उत्सव भारद्वाज 
नित्य संदेश, मेरठ। रामलीला समिति सूरजकुंड द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मुख्य संयोजक विवेक बाजपेई ने बताया कि बाबा मनोहरनाथ मंदिर, सूरजकुंड में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक होगा। मथुरा के प्रसिद्ध गणेश रामलीला मंडल द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। 7 अक्टूबर को रात 8 बजे रामलीला का उद्घाटन होगा।

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को रावण वध की लीला भव्य आतिशबाजी के साथ होगी और रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन सूरजकुंड पार्क में किया जाएगा। साथ ही भव्य दशहरा मेले का भी आयोजन होगा। समिति ने निर्णय लिया कि 4 वर्ष पूर्व लिए गए निर्णय पर कायम रहते हुए इस वर्ष भी कोई शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।

प्रेस वार्ता में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर गुरु मां निर्मानंद महाराज, अध्यक्ष डॉ. आलोक भटनागर, बाबा मनोहरनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष एसएन बंसल, महामंत्री मनोज गुप्ता, आलोक रस्तोगी, विपिन गोयल, संजीव प्रधान, नरेश गुप्ता, वीरेंद्र रस्तोगी, गौरव भारद्वाज, अंकुर प्रजापति, नीरज शर्मा, विजय गुप्ता, कैलाश नगर सतनारायण गुप्ता सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here