नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मेरठ द्वारा बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन भीकुण्ड घाट ग्राम मनोहरपुर, तहसील मवाना, मेरठ में किया गया।
उक्त मॉक एक्सरसाइज का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन की टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया जिसके अंतर्गत जनपद में मेरठ में बाढ़ में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षा पूर्वक निकालने तथा नाव पलट जाने के दौरान की जाने वाली बचाव कार्रवाई प्रदर्शित की गई। उक्त मॉक एक्सरसाइज में एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., बाढ़ पी.ए.सी. द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उक्त के अतिरिक्त राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड के वॉलंटियर्स द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

No comments:
Post a Comment