Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 11, 2026

02 वर्ष के साधारण कारावास व 2000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया



मोहम्मद असलम

नित्य संदेश, मवाना। ऑपरेशन कनविक्शनष् अभियान के अन्तर्गत न्यायिक दंडाधिकारी मवाना प्रशांत मार्यो द्वारा अभियुक्त धर्म सिंह पुत्र हरवंश निवासी ग्राम अस्सा थाना बहसूमा मेरठ को 02 वर्ष का साधारण कारावास व 2000/-रुपये  के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

अभियोजन अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि 21.04.2018 को वादी व0उ0नि0  चन्द्र पाल सिंह की तैनाती थाना बहसूमा पर थी तथा धारा 323/504/506 भादवि की जाँच हेतू ग्राम अस्सा थाना बहसूमा जाते समय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि रात्रि मे झगडा करने वाला अभियुक्त धर्म सिंह पुत्र हरवंश निवासी ग्राम अस्सा थाना बहसूमा मेरठ उपरोक्त  अपने घेर मे अवैध रूप से 12 बोर देशी बन्दूक के साथ बैठा हुआ है समय करीब 12.00 बजे अभियुक्त धर्म सिंह उपरोक्त को उसके घेर से अवैध 12 बोर देशी बन्दूक  के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 98/2018 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त धर्म सिंह उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुये जेल भेजा गया था। 

उक्त अभियोग को अपर पुलिस महानिदेशक एव पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मानीटरिग सैल के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी मानीटिरग सैल व प्रभावी पैरवी के क्रम में अभियोजन अधिकारी संजीव गुप्ता व कोर्ट मोहर्रिर रामरतन गिरि व थानाध्यक्ष बहसूमा  रविन्द्र कुमार व कोर्ट पैरोकार सुशील कुमार के द्वारा न्यायालय मे प्रबल प्रभावी पैरवी की गयी, जिसके परिणाम स्वरुप न्यायालय जे0एम0मवाना के द्वारा अभियुक्त धर्म सिंह उपरोक्त को 02 वर्ष  के साधारण कारावास व 2000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है। अर्थ दण्ड अदा न करने पर 01 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here