Breaking

Your Ads Here

Monday, June 29, 2026

जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व नारी निकेतन का निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह व एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। 

जिला कारागार में मा. जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने चिकित्सालय कक्ष, महिला बैरक, पुरूष बैरक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं कार्यशाला आदि का निरीक्षण किया। उन्होने कैदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। मा. जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से वार्ता करते हुए। उनसे खान-पान, दवाई, खेलकूद, पेशी, पैरवी हेतु वकील, स्वास्थ्य आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की।


सूरजकुंड बालगृह पर जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने बच्चो से वार्ता करते हुए उनसे खान-पान, पढाई, दवाई, स्वास्थ्य, खेलकूद आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। मा. जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चो को दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डाॅ. राम प्रसाद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह प्रथम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह तथा नारी निकेतन का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here