Breaking

Your Ads Here

Monday, June 29, 2026

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजनांतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में 23 प्रकरणों पर विचार किया गया। 23 प्रकरणों में से 4 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 15 प्रकरणों पर अस्वीकृति प्रदान करते हुए 4 प्रकरणों को एफ.एस.एल. रिपोर्ट प्राप्त होने तक अभिमत को सुरक्षित रखा गया है। प्रकरणों में शीघ्र एफ.एस.एल. रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, निवाडी, गाजियाबाद से पत्राचार कर व्यक्तिगत रूप से संपर्क एफ.एस.एल. रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर (जिलाधिकारी नगर), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ, सहायक अभियोजन अधिकारी, नोडल मेडिकल ऑफिसर्स डॉ. सना, डॉ. रजत व जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग एवं महिला सम्मान प्रकोष्ठ पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here