Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 16, 2026

भागीरथपुरा के बाद अब अहिल्या नगर में दूषित पानी का कहर, इंदौर में फिर पीने के पानी में मिला सीवरेज


लोग बीमारः उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत, महावीर नगर के बोरवेल में सीवरेज का पानी

नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब इंदौर के वार्ड क्रमांक 16 के अहिल्या नगर में भी वैसा ही मामला सामने आ गया है। इलाके के एकमात्र बोरवेल में सीवरेज का पानी मिलने से दूषित पानी घरों तक पहुंच गया, जिसे पीने के बाद बच्चों सहित कई लोग बीमार पड़ गए। सूचना मिलते ही निगम अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रहवासियों का गुस्सा साफ नजर आया। लोगों का आरोप है कि समय रहते निगरानी और जांच होती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।

इंदौर में दूषित पानी की समस्या एक बार फिर सामने आई है। भागीरथपुरा के बाद अब वार्ड क्रमांक 16 के महावीर नगर में दूषित पानी से 10 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। इलाके के रहवासी पिछले कई दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत कर रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया और पानी की सप्लाई व बोरवेल की जांच शुरू कर दी।

पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

रहवासियों का आरोप है कि समय रहते निगम निगरानी और नियमित जांच करता तो यह स्थिति नहीं बनती। लोगों का कहना है कि दूषित पानी पीने से कई परिवारों में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इलाके के एकमात्र बोरवेल में सीवरेज का पानी मिल जाने से सप्लाई प्रभावित हुई और दूषित पानी घरों तक पहुंच गया। इससे पूरे क्षेत्र में परेशानी का माहौल है।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को फिलहाल उबालकर पानी पीने की सलाह दी गई है।


बोरवेल में सीवरेज का पानी मिल जाने से सप्लाई प्रभावित हुई। इलाके के एकमात्र बोरवेल से दूषित पानी घरों तक पहुंच गया।

सीवरेज का गंदा पानी रिसता हुआ दिख रहा है

नगर निगम और एनजीओ की टीम मौके पर पहुंची। टीम लोगों से जानकारी जुटा रही है कि कितने लोग बीमार हैं और पानी कहां से आया। नगर निगम और एनजीओ की टीम जानकारी जुटा रही है कि कितने लोग बीमार हैं। अब तक दूषित पानी से 10 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here